Birsa Times

शिकारीपाड़ा में बालू माफिया पर प्रशासन का डंडा: अंचलाधिकारी ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जप्त।

शिकारीपाड़ा में बालू माफिया पर प्रशासन का डंडा: अंचलाधिकारी ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जप्त।

दुमका
झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर ने दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर गुरुवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ जप्त किया। पकड़े गए ट्रैक्टर को फिलहाल शिकारीपाड़ा ब्लॉक मैदान में सुरक्षित खड़ा कराया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए खनन विभाग (माइनिंग ऑफिस) को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *