अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज
बरहरवा थाना क्षेत्र के सिमलतला गांव में एक संवेदनशील मामला सामने आया जहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की हालांकि समय रहते परिजनों की 112 डायल सेवा की सक्रियता और पुलिस के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय रिंकू रामानी का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद के बाद आवेश में आकर उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया घटना के दौरान परिजनों के शोर शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पीड़ित को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया अस्पताल में डॉक्टर अभय चौधरी ने तत्परता से प्राथमिक उपचार कर पीड़ित की स्थिति को संभाला इसी बीच किसी सजग नागरिक द्वारा 112 डायल पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एएसआई राजनाथ साहू के नेतृत्व में टीम को तत्काल अस्पताल भेजा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुड़ गई है इस घटना में जहां एक और परिजनों और स्थानीय लोगों की सजगता सराहनीय रही वही 112 डॉयल सेवा और बरहरवा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया कि समय पर की गई पहल से किसी की जान बचाई जा सकती है
