सौरभ भगत
अमड़ापाड़ा-थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव से सटे एक घने झाड़ी में नाले के समीप एक अज्ञात सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।वहीं शव की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तालपहाड़ी कदमटोला गांव निवासी सिरिल बास्की 52 वर्ष के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाने के दौरान झाड़ियों में शव को देखा और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी,सूचना मिलते ही एसआई कविन्द्र मिश्रा और बुदिलाल मुर्मू पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सारी जानकारी ली।पुलिस ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका है,जिस वजह से शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा हैं। परिजनों के मुताबिक सिरिल बास्की पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे।मौके पर मृतक का बेटा फिलिमन बास्की भी उपस्थित था,जिसके लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 20/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है।वहीं इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यू का कारण साफ हो पाएगी।फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर गहनता से छानबीन कर रही है।
