-अभिषेक सिंह और 70 वर्षीय रामाशंकर शुक्ला को कोर्ट में पेश कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव
पांडू,पलामू। पांडू थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस की कार्रवाई में हत्या कांड के आरोपी सहित एक अन्य मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को पकड़ा गया।हत्या कांड का आरोपी अभिषेक सिंह गिरफ्तार पांडू थाना कांड संख्या 23/26, दिनांक 09 मई 2026 के हत्या मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक सिंह (21 वर्ष),पिता मनोज सिंह,निवासी नौडीहा,थाना पाटन,जिला पलामू को पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी मामले में फरार चल रहा था।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।70 वर्षीय रामाशंकर शुक्ला भी गिरफ्तार वहीं पांडू थाना कांड संख्या 24/26, दिनांक 15 मई 2026 के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त रामाशंकर शुक्ला (70 वर्ष),पिता स्व. सूर्यदेव शुक्ला,निवासी ग्राम पांडू,थाना पांडू,जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 190, 126(2), 76, 115(2), 117(2), 118(2), 109(1) एवं 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज है।दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पांडू थाना पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
पांडू पुलिस की कार्रवाई, हत्या कांड समेत दो मामलों के आरोपी गिरफ्तार
