Birsa Times

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 8 आवेदन प्राप्त, 4 मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 8 आवेदन प्राप्त, 4 मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन

संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची।
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से पिठौरिया थाना परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में बुधवार को कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में 4 मामले जमीन विवाद से संबंधित तथा 4 आवेदन घरेलू हिंसा से संबंधित थे। घरेलू हिंसा से जुड़े सभी चार मामलों का थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने दोनों पक्षों की बात सुनकर तत्काल निष्पादन कराया तथा आपसी समझौते के माध्यम से मामलों का निपटारा कर दिया। वहीं, जमीन विवाद से संबंधित चार मामलों में थाना प्रभारी ने संबंधित पक्षों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आश्वासन दिया कि सभी मामलों का नियमानुसार जांच कर शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों एवं सुझावों के साथ ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *