Birsa Times

कंटीले तार में फंसी नीलगाय को कटर से निकालकर बचाया गया, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

कंटीले तार में फंसी नीलगाय को कटर से निकालकर बचाया गया, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

बालूमाथ। बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों में बुधवार की अहले सुबह एक नीलगाय फंस गई।कंटीले तारों में बुरी तरह उलझने से वह घायल हो गई। सुबह ग्रामीणों ने नीलगाय को फंसा देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग और पशु चिकित्सालय की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।टीम ने कटर की सहायता से कंटीले तारों को काटकर नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला।इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. नीलिमा तिर्की, टेक्निकल असिस्टेंट संजय कुमार तथा एआई टेक्नीशियन संजय राणा ने नीलगाय का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। उपचार के दौरान उसे एंटीबायोटिक,दर्द निवारक एवं डेक्सोना दवा दी गई।मौके पर प्रभारी वनपाल आनंद चौधरी,प्रधान वनरक्षी सिकंदर राम, वनरक्षी अमित तिवारी तथा क्यूआरटी (हाथी भगाओ) टीम के सदस्य पप्पू कुमार,रामदेव गंझू और विजय मौजूद रहे।वन विभाग ने बताया कि नीलगाय की स्थिति फिलहाल स्थिर है। स्वास्थ्य में पूरी तरह सुधार होने के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।मौके पर नीलगाय को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।मौके पर बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा समेत कई उपस्थित थे ।स्थानीय लोगों के अनुसार नीलगाय अहले सुबह 4:00 बजे फंसा था जिसे वन विभाग एवं पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा रेस्क्यू कर 10:30 बजे दिन में निकाला जा सका ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *