Birsa Times

श्रावणी मेला में दुकान लगाने को लेकर बवाल, मारपीट में युवक गंभीर घायल

श्रावणी मेला में दुकान लगाने को लेकर बवाल, मारपीट में युवक गंभीर घायल

संवाद सूत्र- पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)।
बोल-बम कावंरिया पथ स्थित तिनसमानी मोड़ के समीप श्रावणी मेला में दुकान लगाने को लेकर कर रहे छावनी निमार्ण को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को कावंरिया पथ में दुकान लगाने को लेकर घायल रमेश यादव उम्र 35 वर्ष पिता विनोद यादव सा०़धबोनी गांव निवासी के द्वारा छवनी निर्माण कार्य करने को लेकर बांस बल्ली उक्त स्थान लाया गया था। छावनी निमार्ण को लेकर बांस बल्ली लाये जाने और निर्माण कार्य किये जाने की सुचना पर पहुंचे तिकेश्वर यादव पिता भुनेश्वर यादव व रमेश यादव के बीच बातचीत में मारपीट की घटना हो गई।
जिसमें रमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल रमेश यादव को स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉ मेघना कुमारी व डॉ रमेश कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया। घटना को लेकर जख्मी रमेश यादव ने टिकेश्वर यादव सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ चांदन थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं टिकेश्वर यादव ने बताया कि उक्त स्थान पर कई वर्षों से दुकान दुकान निर्माण कर जीवन आपन कर रहे थे।जबरन रमेश यादव के द्वारा निर्माण कर रहा था।जो वन विभाग की जमीन है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *