Birsa Times

राजमहल में एमडीएमए ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

राजमहल में एमडीएमए ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

आदिवासी एक्सप्रेस
जिला ब्यूरो
अजय कुमार कुशवाहा

राजमहल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.7 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जानकारी से राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलवरिया पटाल के समीप अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।राजमहल बीडीओ सह सीओ मो. युसुफ की उपस्थिति में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 13.7 ग्राम एमडीएमए जैसा प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान फकरुद्दीन शेख उर्फ मिंटू (29) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने इस अवैध कारोबार में सलमान शेख की संलिप्तता की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सलमान शेख को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने अपराध में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 181/26 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 21 एवं 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में सीओ सह बीडीओ मो. युसुफ, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, पवन यादव, महादेव उरांव, बृजनंदन चौधरी, महेंद्र यादव, दिनेश कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य जवान शामिल थे।पुलिस अब इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है तथा अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *