Birsa Times

प्रखंड क्षेत्र के केड़िया में डिग्री कॉलेज बनाने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर किया प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के केड़िया में डिग्री कॉलेज बनाने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर किया प्रदर्शन

बांका, फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट

बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के केड़िया में डिग्री कॉलेज बनाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में एक विशेष बैठक सोमवार की दोपहर बाद केड़िया हाट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थिति काफी संख्या में महिला पुरुष लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सुरक्षा एवं यातायात की दृष्टि से डिग्री कॉलेज भवन निर्माण हेतु केड़िया को उपयुक्त जगह बताया गया। जिससे कई प्रखंड क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। वहीं प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु केड़िया में ही जगह का चयन किया गया था। लेकिन बाद में इस जगह को बदलकर प्रखंड क्षेत्र के बदलाचक गांव के पास डिग्री कॉलेज निर्माण करने की तैयारी चल रही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रेश है। वहीं प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने हर हाल में केड़िया में ही डिग्री कॉलेज बनाने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। वहीं प्रदर्शन में मुख्य रूप से भितिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र जूनियर, मुकेश यादव, राहुल यादव, नंददेव यादव, विकास यादव, मनोज यादव, सत्यम सिंह, महेश बेसरा, राजेश राय, विवेकानंद राय, हरीश यादव, गोविंद राय, उपेंद्र यादव ,भूदेव दास, वीरेंद्र दास, लाल दास, राजकुमार, दासमुनी देवी, यशोदा देवी, करिश्मा देवी, प्रीति कुमारी, सत्यम कुमार उर्फ गोलू, अनीता देवी सहित कई प्रखंड के सैकड़ो लोग उपस्थित थे‌‌। ग्रामीणों के अनुसार बैठक में फुल्लीडुमर ,बांका ,बेलहर ,कटोरिया प्रखंड के कई पंचायतों के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *