Birsa Times

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

सौरभ भगत
आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो पाकुड़

​अमड़ापाड़ा-शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।उक्त गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के पायकर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदिशता गांव निवासी मजीद मुल्ला,पिता- जियारुल मुल्ला के रूप में की गई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।​इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने आरोपी मजीद मुल्ला पर शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।जिसको लेकर पीड़िता के द्वारा बीती 2 फरवरी 2026 को अमड़ापाड़ा थाने में एक लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी।पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 05/26 दर्ज किया था,जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 89 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।वहीं ​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सेल के सहयोग से आरोपी को पश्चिम बंगाल में होने की सटीक जानकारी मिलते ही एसआई कविन्द्र मिश्रा एवं पुलिस बल के जवानों ने पायकर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *