Birsa Times

घर से काम के लिए निकला 56 वर्षीय व्यक्ति लापता,

घर से काम के लिए निकला 56 वर्षीय व्यक्ति लापता,

परिजनों ने थाने में की शिकायत, खोजबीन की लगाई गुहार,

11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, छानबीन में जुटी पुलिस

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के ढेबो गांव से एक 56 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। 28 मई दिन गुरुवार सुबह 11 बजे काम करने के लिए घर से निकले बिहारी भुइयां देर रात तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने 11 दिन बाद सोमवार को थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार, लापता ढेबो निवासी झम्मन भुइयां का 56 वर्षीय पुत्र बिहारी भुइयां थाना क्षेत्र के नागर इंडियन पेट्रोल पम्प में सफाईकर्मी का काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह भी 28 मई दिन गुरुवार सुबह 11 बजे भी अपने घर से पेट्रोल पम्प में काम करने निकला। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसके बाद दूसरा दिन उसका पुत्र सुरेश भारती पेट्रोल पम्प पहुंचा, और वहां मौजूद कर्मियों से जानकारी ली। पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि बिहारी भुइयां उस दिन काम पर पहुंचे ही नहीं थे। यह सुनने के बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने कई जगहों पर खोजबीन शुरू कर दी। लगातार 11 दिनों तक तलाश करने के बावजूद जब बिहारी भुइयां का कोई सुराग नहीं मिला, तब थक-हारकर सोमवार को परिजन हंटरगंज थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।हंटरगंज थाना पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बिहारी भुइयां के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत हंटरगंज थाना को दें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द खोजा जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *