Skip to main content

Birsa Times

किसान के खेत में खेती के सीजन बगैर अनुमति पीएचई विभाग का चला बुलडोजर

किसान के खेत में खेती के सीजन बगैर अनुमति पीएचई विभाग का चला बुलडोजर

युवा किसान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
शहडोल से राजेश कुमार यादव
शहडोल।
गोहपारू जनपद के ग्राम पंचायत भदवाही के पीड़ित किसान द्वारा बताया गया कि छूल्हना टोला में नल जल योजना के तहत् पीएचई विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही थी।मुख्य मार्ग से लगे मेरे खेत में जो कि करीबन 89 डिसमिल है।विभाग के ठेकेदार व इंजीनियर के निर्देशानुसार मेरी गैर हाजिरी में व बगैर मुझे सूचित किए 1 जुलाई को मेरे खेत के बीचों बीच करीबन 50 मीटर की लंबाई व 1.5 मीटर की गहराई में खुदाई करा दी गई है। खेत के बीचों बीच खुदाई कराने से ट्रैक्टर जुताई के दौरान फसेंगा जिस प्रकार से बीच में एक पट्टी बन गई है आधे खेत में खेती हो पाना संभव नहीं है क्योंकि ट्रैक्टर उतारने के लिए पट्टी क्रॉस करना ही पड़ेगा अन्य जगह से मेढ़ की ऊंचाई ज्यादा होने से ट्रैक्टर भी नही उतर पाएगा। मेरे पास अधिक उपजाऊ वाला एक मात्र वही खेत है मैं विभाग की इस तानाशाही रवैए से उसमे भी खेती करने में असमर्थ हूं।

ठेकेदार द्वारा झूठे आरोप में फंसाने की दी जा रही धमकी
पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि विरोध करने पर जेसीबी ड्राईवर द्वारा मशीन बंद कर दिया गया था। कुछ देर बाद ठेकेदार रात में ही आकर बिना किसी को सूचना दिए मशीन लेकर फरार हो गया हमने सरपंच के माध्यम से पंचनामा भी बनवाया है। सुबह इंजीनियर व ठेकेदार से बात हुई तो उन्होंने बोला परेशान मत होइए जल्द ही गढ्ढे को ढकवा दूंगा। हमे गलत लोकेशन मिल गई थी । हम अपनी गलती मानते हैं जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हम कर देंगे । आज कई दिवस बीत जानें के बाद ठेकेदार द्वारा उल्टा पीड़ित को ही झूठे आरोप में फसाने की धमकी दी जा रही है।

इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की गई मांग
युवा किसान ने कलेक्टर महोदय से यह भी मांग की है कि ठेकेदार के साथ साथ गलत डायरेक्शन देने वाले इंजीनियर के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाए।

सोन सभागार से किसान को मिला न्याय का आश्वासन
सोन सभागार में उपस्थित होकर किसान ने कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है कि जांच कराकर इस वर्ष मेरा खरीफ का फसल जो भी नुकसान हो रहा उसकी मुवावजा राशि दिलाई जाए।
जनसुनुवाई के दौरान किसान को आश्वस्त किया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *