News Agency : कर्नाटक के विजयपुरा जिले में शुक्रवार को कांग्रेस नेता रेशमा पाडेकनुरा की लाश जंगलों में मिली है। पूर्व में विजयपुरा जद(एस) की अध्यक्ष रह चुकीं रेशमा फिलहाल कांग्रेस में सक्रिय थीं। रेशमा की लाश विजयपुरा के कोल्हर गांव में कृष्णा नदी के किनारे शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मिली। 2013 में रेशमा जेडीएस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी थीं। 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने के बाद वो कांग्रेस में चली गई थीं।कोल्हर पुलिस ने बताया है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लाश को देखकर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि रेशमा की हत्या की गई है। हालांकि इस पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बसावना बागेवाडी के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एसयू महेश्वरगौड़ा मामले की जांच कर रहे हैं।पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार दोपहर को आखिरी बार रेशमा को एआईएमआईएम के नेता तौफीक के साथ देखा गया था। रेशमा के पति ने भी तौफीक पर शक जाहिर किया है। तौफीक और रेशमा के बीच जमीन का विवाद भी सामने आ रहा है।
Related posts
-
शहर के इंस्पायर क्लासेस में ”विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकें” विषयक पर आयोजन किया गया सेमिनार
मधुपुर संवादाता- मो० अमजद हुसैन मधुपुर 28 फरवरी:राष्ट्रीय_विज्ञान_दिवस के अवसर पर इंस्पायर क्लासेस के तत्वावधान में... -
पिंटू के काले कारनामों से हेमंत सोरेन जेल गए
विशेष प्रतिनिधि द्वारारांची : पिछले वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस की... -
दहेज कांड में गला दबाकर विवाहिता की हत्या
*बांका/कटोरिया से संवाददाता श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट* बांका: बौसी क्षेत्र के बंधुवा कुरावा थाना अन्तर्गत पालर...