Birsa Times

दो टोटो की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत ।

दो टोटो की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत ।

विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय
लखीसराय

लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के समीप दो टोटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिरी बाजार थाना क्षेत्र के घोगी बरियारपुर निवासी तीलो साव के 45 वर्षीय पुत्र संटु साब ससुराल टोटो से अपने घर घोगी बरियारपुर जा रहा था कि अचानक कजरा थाना क्षेत्र की माधोपुर चौक के समीप दो टोटो की भिड़ंत में संटु साब गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसके उपरांत स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सूर्यगढा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया जहां सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया है इस संबंध में घोगी परियारपुर के मुखिया अभिषेक राज ने बताया संटु साब अपने घर में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था उनका तीन लड़की और एक लड़के हैअब उनके परिजनों का भरण पोषण कैसे होगा यह चिंता का विषय बना हुआ है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *