सौरभ भगत
अमड़ापाड़ा-थाना क्षेत्र के पचुवाडा़ गांव के टाटी टोला में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर से गिरकर एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।मृतक की पहचान पचुवाडा़ गांव निवासी चुड़का मुर्मू के पुत्र तारेश मुर्मू के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तारेश ट्रैक्टर पर बैठकर कहीं जा रहा था,तभी अचानक वह वाहन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिला सूचना मिलते ही थाना के एसआई चंदन कुमार पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सारी जानकारी ली साथ ही घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया,जहाँ डॉ. मनीषा मंडल ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है।तारेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।एसआई चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त करने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।।