झारखंड में महागठबंधन टूट की ओर: चतरा में कांग्रेस-राजद आमने-सामने

विपक्ष दलों का महागठबंधन चतरा में दो फाड़ हो गया है। राजद ने जहां सुभाष यादव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने झारखंड के लिए दूसरी सूची जारी करते हुए बरही के विधायक मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह शनिवार को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता अालमगीर अालम समेत महागठबंधन के अन्य दलाें के नेता भी मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष हेमंत साेरेन भी पहुंच सकते हैं। इधर, गाेड्डा में भी यही हाल है। झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव को पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी की बेटी शबाना खातून बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनौती देंगी। उन्हाेंने कहा कि वह अपने पिता के अपमान से दुखी हैं, इसलिए चुनाव लड़ रही हैंं। 

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पार्टी खूंटी, हजारीबाग अाैर धनबाद के प्रत्याशाी के बारे में गहन मंथन कर रही है। एक-दाे दिन में खूंटी अाैर हजारीबाग पर कांग्रेस निर्णय ले लेगी।

इधर, फुरकान ने कहा कि राजनीति भावनाओं से नहीं हाेती। पार्टी बड़ी हाेती है, व्यक्ति नहीं। मैं दिल्ली से गाेड्डा लाैट रहा हूं। बेटी काे समझाने अाैर राेकने का प्रयास करेंगे। पार्टी के खिलाफ अपने किसी बच्चे काे नहीं जाने देंगे। 

चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को राजद प्रत्याशी सुभाष यादव समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इनमें चतरा से सुभाष समेत तीन, लोहरदगा से तीन और पलामू से तीन प्रत्याशी शािमल हैं। अब तक पर्चा भरने वाले प्रत्याशियों में सुभाष सबसे अमीर हैं। उनके पास 5. 32 करोड़ की संपत्ति है। अब तक नौ लोगों ने नामांकन किया है। जबकि 52 नोमिनेशन फॉर्म बिके हैं। नौ अप्रैल तक नामांकन होगा। रविवार और सरहुल होने के कारण सोमवार को प्रत्याशी पर्चा दाखिल नहीं कर सकेंगे। इधर, शनिवार को पलामू के भाजपा प्रत्याशी वीडी राम नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास समे भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे।
 

Related posts

Leave a Comment