कांग्रेस मुख्यालय लाया गया शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) ने 81 साल की उम्र में शनिवार को एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 3.55 बजे अंतिम सांस ली। उनका आज अंतिम संस्कार दोपहर 2.30 बजे राजधानी के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11.30 बजे पार्थिव शरीर को उनकी बहन के घर से कांग्रेस कार्यालय लाया जाएगा, जो 12.15 बजे तक पहुंचेगा। यहां कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे। पार्थिव शरीर को 1.30 बजे तक कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार होगा।
– कांग्रेस मुख्यालय शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर लाया गया। वहां कर रहे अंतिम दर्शन।

-पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहां वे दिवंगत शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
– पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिवंगत शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
-जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिवंगत शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
– शीला दीक्षित के दर्शन करने उमडे लोग।

शीला दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्हें एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को 3 बजकर 5 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 3.55 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित बड़े नेताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी।

Related posts

Leave a Comment