बेगुसराय में महिला वोटर का आरोप- प्रशासन ने जबरदस्ती गिरिराज सिंह को डलवाए वोट

Vigilant's allegation in Begusarai- Administration forced to vote for Giriraj Singh

News Agency : बिहार के बेगूसराय के एक मतदान केंद्र पर लोगों ने प्रशासन द्वारा जबरन गिरिराज सिंह के पक्ष में वोट डलवाने के आरोप लगाए हैं। मतदान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसमें महिला कह रही है कि वो कन्हैया कुमार को वोट करना चाहती थी लेकिन उससे जबरन गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान करवाया गया। महिला का कहना है कि वो ईवीएम में एक नंबर का बटन दबाना चाहती थी, लेकिन उससे जबरन दो नंबर (गिरिराज सिंह) का बटन दबवाया गया. वायरल…

Read More

बेगूसराय में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

News Agency : बिहार के forty लोकसभा सीटों में से एक बेगूसराय में चौथे चरण में twenty nine अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 में डॉ. भोला सिंह बीजेपी के टिकट पर यहां से विजयी हुए थे जिनका इसी साल अक्टूबर में निधन हो गया। बेगूसराय सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। सीपीआई की तरफ से कन्हैया कुमार ताल ठोंक रहे हैं। दो धुर-विरोधी विचारधारा के प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से यह ‘हॉट’ सीट बन गई…

Read More

बेगूसराय में कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला

बिहार के बेगूसराय में सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ है. आज सुबह कन्हैया प्रचार के लिए जा रहे थे उसी समय कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क को जाम कर दिया था. जब कन्हैया के समर्थक जाम खुलवाने के लिए गए तो वो उनके साथ उलझ गए.कन्हैया ने इसके लिए सीधे बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह को जिम्मेदार ठहराया है. कन्हैया का कहना है कि गिरिराज अपनी हार सुनिश्चित देखकर हमले करवा रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू…

Read More

कन्हैया का गिरिराज पर तंज- वीजा मंत्री जी, गिरगिट आपको देखकर शर्माता क्यों है?

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के बेगूसराय सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार और बीजेपी के फॉयर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह पर जबरदस्त तंज किया है. उन्होंने कहा कि वीजा मंत्री जी, नाग-सांप रहने दीजिए, ये बताइए गिरगिट आपको देखकर शर्माता क्यों है? ‘नानी की कहानी’ में पता चला है कि आप जब बच्चे थे तब गिरगिट आपको देखकर रास्ता बदल लेते थे. गौरतलब है कि बेगूसराय…

Read More

कन्हैया एक उगता हुआ सितारा

अरुण कुमार चौधरी,रांची/बेगूसराय : अभी बेगूसराय देश का राजनीतिक हलचल का गढ बन गया है। ऐसे भी यहां पर बहुत बड़े-बड़े हस्तियां सांसद बनकर केंद्र में मंत्री बन चुके हैं इसमें से स्व. श्यामनंदन प्रसाद मिश्र प्रमुख हैं जो कि मुरार जी देसाई के मंत्रीमंडल में विदेश मंत्री थे। इनकी वाक्यपटूता जगजाहिर है। इसके साथ-साथ यहां विद्वान एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. मथुरा प्रसाद मिश्र भी बेगूसराय से सांसद बनकर देश तथा विदेशों में बेगूसराय का नाम रौशन किये है। बेगूसराय स्व. श्री बाबू का कर्म क्षेत्र रहा है इन्हीं के…

Read More

गिरिराज सिंह आज जाएंगे बेगूसराय

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार में टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे गिरिराज सिंह आज नवादा जाएंगे. सीट बदले जाने के बाद नाराज चल रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और नवादा सांसद गिरिराज सिंह 6 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे. पार्टी नेतृत्व की ओर से मान मनौवल के बाद गिरिराज सिंह मान गए और बेगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए हां कर दिया. बता दें कि एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद नवादा सीट एलजेपी के खाते में चली गई. जिसके बाद पार्टी ने गिरिराज सिंह को…

Read More

अमित शाह ने कहा- बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह

केंद्र सरकार में मंत्री और बिहार बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की. गिरिराज को इस बार नवादा से टिकट ना देकर बेगूसराय से चुनावी मैदान में उतारा गया है. जिसकी वजह से वह नाराज थे और चुनाव ना लड़ने की बात कर रहे थे. लेकिन अब अमित शाह ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि वह बेगूसराय से ही लड़ेंगे. शाह ने कहा कि उन्होंने गिरिराज की बात सुनी है, संगठन…

Read More

टिकट बदलने से पहले पूछा तक नहीं स्वाभिमान से समझौता नहीं: गिरिराज

बिहार में नवादा की जगह बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से लोकसभा टिकट मिलने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक बार फिर दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले से उनके स्वाभिमान को ठेस पुहंची है। उन्होंने कहा कि मुझसे बिना पूछे ही सीट बदल दी गई है। भाजपा नेतृत्व को बताना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो, टिकट बंटवारा होने से पहले गिरिराज सिंह के…

Read More

अभी भी गिरिराज सिंह नाराज चल रहे हैं

भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नवादा से टिकट काट कर उन्हें बेगूसराय से उम्मीदवार घोषित करने पर वह खासे नाराज चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बेगूसराय से वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। बिहार में एनडीए द्वारा शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जहां नेता अपने इलाकों का दौरा करने निकल चुके हैं, वहीं गिरिराज अबतक दिल्ली में ही डेरा…

Read More

बिहार बीजेपी के 17 प्रत्‍याशी के नाम तय: शाहनवाज आउट, गिरिराज की सीट बदली

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तस्‍वीर करीब-करीब साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बात करें तो पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उसके सभी 17 उम्‍मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। लिस्‍ट से भाजपा के प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन तथा पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (बिहारी बाबू) के नाम गायब बताए जा रहे हैं, जबकि गिरिराज सिंह की सीट बदल गई है। इसकी औपचारिक घोषणा भाजपा शनिवार को राजग नेताओं के साथ पटना में करेगी। इसके पहले राजग के…

Read More