झारखंड में तीन आदिवासी, पूर्व मुख्‍यमंत्री लड़ रहे लोकसभा चुनाव

झारखंड में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार, 2 अप्रैल से जहां नामांकन शुरू हो रहा है। वहीं इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी किस्‍मत आजमा रहे हैं। खूंटी, कोडरमा और दुमका लोकसभा सीटों के लिए चुनाव में इस बार क्रमश: अर्जुन मुंडा (भाजपा), बाबूलाल मरांडी (जेवीएम-पी) और शिबू सोरेन (जेएमएम) चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। खास बात यह है कि तीनों पूर्व मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से हैं। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन जहां आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों खूंटी और…

Read More

कोडरमा में महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे बाबूलाल मरांडी

झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने रविवार को घोषणा की। राज्य में विपक्षी महागठबंधन के सीट बंटवारे के अनुसार जेवीएम को दो सीटें- कोडरमा और गोड्डा मिली हैं। जेवीएम के प्रवक्ता सरोज सिंह ने रविवार को बताया, ‘बाबूलाल मरांडी कोडरमा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेवीएम विधायक प्रदीप यादव गोड्डा सीट से चुनाव लड़ेंगे।’ कोडरमा और गोड्डा में क्रमश: 6 और 19 मई को चुनाव होंगे। झारखंड में विपक्षी महागठबंधन ने 14 मार्च को कांग्रेस, झामुमो,…

Read More

भाजपा छोड़ झाविमो में शामिल हुए पूर्व विधायक चुन्ना सिंह

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है झारखंड में भी दल-बदल तेज हो रहा है। इसी क्रम में देवघर जिले के सारठ से चार बार विधायक रह चुके उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गए। सिंह का झाविमो में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया। चुन्ना सिंह ने 2014 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर सारठ विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्हें पराजित किया था रणधीर सिंह ने। बाद में रणधीर सिंह झाविमो छोड़…

Read More

चुनाव 2019: कांग्रेस पर दबाव बनाने में जुटे हेमंत-बाबूलाल

झारखंड में विपक्षी एकजुटता का दंभ भर रहे दलों में अंदरुनी खींचतान चरम पर है। यही वजह है कि लगभग दो माह पहले तालमेल पर सैद्धांतिक सहमति के बावजूद अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। शुरूआत से जिन सीटों पर विवाद की स्थिति थी उसका भी समाधान विपक्ष दलों के नेता नहीं निकाल पाए हैं। इस बीच कांग्र्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली भी रांची में हुई लेकिन इसमें कोई ठोस बात सीटों के तालमेल पर नहीं हुई। जाहिर है कि इसकी वजह राहुल गांधी की चुनावों को…

Read More

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के खिलाफ पलामू कोर्ट से कुर्की- जब्ती का वारंट जारी

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के खिलाफ पलामू कोर्ट से कुर्की- जब्ती का वारंट जारी हुआ है. जज दीपक कुमार की अदालत ने ये वारंट जारी किया है. पूरा मामला 11 अप्रैल 2011 को मेदिनीनगर में धारा-144 के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है. इस मामले में पलामू के तत्कालीन अपर समाहर्ता ने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. दरअसल उस दिन मेदिनीनगर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था. सेवा सदन रोड इलाके में अतिक्रमण हटाया जा रहा था. उसी दौरान जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी उस इलाके में…

Read More

राहुल गांधी की रैली में हेमंत व बाबूलाल भी होंगे शामिल

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस जी- जान से जुटी हुई है. पार्टी ने इस रैली का नाम परिवर्तन उलगुलान रैली दिया है. रैली में राहुल गांधी के साथ जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी मंच साझा करेंगे. ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड महागठबंधन का ये अनौपचारिक शक्ति प्रदर्शन होगा. कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 2 मार्च को राहुल गांधी झारखंड आने वाले हैं. इस सिलसिले में रांची स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को दिनभर बैठकों का दौर चला. प्रदेश…

Read More

झारखंड : JVM के छह विधायकों का BJP में विलय

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के छह विधायकों के बहुचर्चित दलबदल मामले में स्पीकर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इन सभी छह विधायकों के भाजपा में विलय को सही ठहराते हुए स्‍पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि यह संवैधानिक है। हालांकि दलबदल के आरोपित छह विधायकों में से कोई भी विधायक फैसला सुनने नहीं पहुंचा है।  स्‍पीकर कोर्ट ने झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी की याचिका खारिज करते हुए दलबदल को सही कहा है। इधर भाजपा के पक्ष में फैसला आने से पार्टी में जश्‍न…

Read More

गोड्डा सीट पर रार: मरांडी के बाद इरफान हुए नाराज

संतालपरगना की गोड्डा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और झाविमो के परस्पर दावे के कारण रार बढ़ती जा रही है। सीट न मिलने की बात पर पहले बाबूलाल मरांडी नाराज हुए। अब जैसे ही यह संभावना बढ़ी कि गोड्डा सीट झाविमो के लिए छोड़ी जा सकती है तो कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी नाराज हो गए। मंगलवार को डॉ इरफान अंसारी ने अपने पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इधर पार्टी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि कोई सीट किसी की व्यक्तिगत नहीं हो सकती है। पार्टी आलाकमान तय करेंगे कि…

Read More

गोड्डा सीट पर अड़े हैं बाबूलाल मरांडी

झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट छोड़ने को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तैयार नहीं हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। लंबी बातचीत की। मरांडी टस से मस नहीं हुए। मरांडी बोले, गोड्डा लोकसभा सीट पर समझौता नहीं हो सकता। राहुल गांधी के करीबियों में शुमार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह 16 घंटा तक गिरिडीह के होटल में ठहरे रहे। मरांडी जाकर उनसे नहीं मिले। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी गिरिडीह में थे, संघर्ष यात्रा में। हेमंत…

Read More

गोड्डा सीट को लेकर बाबूलाल को मनाने की एक और कोशिश नाकाम

झारखंड महागठबंधन में गोड्डा सीट को लेकर फंसा पेंच सुलझता नहीं दिख रहा. इस दिशा में कांग्रेस नेताओं की एक और कोशिश नाकाम साबित हुई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने गिरिडीह में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. इस दौरान गोड्डा सीट को लेकर चर्चा हुई. लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. जेवीएम सुप्रीमो ने कहा कि बातचीत चल रही है. लिहाजा उम्मीद की जानी चाहिए कि परिणाम अच्छे निकलेंगे. बतौर बाबूलाल उनकी तरफ से बीजेपी को हराने की पुरजोर कोशिश है. उन्होंने फिर दोहराया कि जीत की संभावना के मद्देनजर…

Read More