अल्पेश ठाकोर समेत तीन कांग्रेस विधायकों का पार्टी से इस्तीफा

गुजरात के विधायक अल्पेश ठाकुर और दो और विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को अल्पेश, धवल सिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अल्पेश पाटन जिले की राधानपुर सीट से विधायक हैं। ठाकोर समेत तीनों विधायक 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए थे। बीते कुछ समय से लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर ठाकोर की कांग्रेस आलाकमान से तनातनी चल रही थी। काफी दिन से वो कांग्रेस छोड़ने का इशारा भी कर रहे थे, ऐसा माना…

Read More

भाजपा में शामिल नहीं होंगे अल्पेश ठाकोर

गुजरात में राधनपुर से कांग्रेस विधायक और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल नहीं होंगे। वह कांग्रेस में ही बने रहेंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया। अल्पेश ने कहा कि वह कांग्रेस को ही समर्थन करते रहेंगे और कांग्रेस में ही रहते हुए अपने लोगों की लड़ाई लड़ेंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि अल्पेश कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। कहा जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें सीधे गुजरात सरकार में मंत्री बनाया जा…

Read More

भाजपा में शामिल हो सकते हैं अल्पेश ठाकोर

कांग्रेस विधायक और गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अल्पेश जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें सरकार में सीधे मंत्री बनाया जा सकता है। यहां तक कहा जा रहा है कि अल्पेश के अलावा भी गुजरात के कई कांग्रेसी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अल्पेश ठाकोर कांग्रेस पर खुद को दरकिनार करने और अपने समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि, अल्पेश भाजपा में…

Read More