मोदी राज में सांप्रदायिक सौहार्द नहीं रहेगा : अभिषेक मनु सिंघवी

कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी पर हमला करते हुए लिखा, ”मोदी राज में राष्ट्र भी रहेगा, राष्ट्रवाद भी रहेगा, बस नहीं रहेगा तो गंगा-जमुना तहजीब, सांप्रदायिक सौहार्द और सरकार के खिलाफ आवाज।” कांग्रेस पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। राहुल गांधी ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर वोटरों को लुभाने की कोशिश भी की थी, लेकिन नतीजों ने कांग्रेस को बहुत आश्चर्य की स्थिति में डाल दिया।

Read More