मोदी राज में सांप्रदायिक सौहार्द नहीं रहेगा : अभिषेक मनु सिंघवी

कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी पर हमला करते हुए लिखा, ”मोदी राज में राष्ट्र भी रहेगा, राष्ट्रवाद भी रहेगा, बस नहीं रहेगा तो गंगा-जमुना तहजीब, सांप्रदायिक सौहार्द और सरकार के खिलाफ आवाज।” कांग्रेस पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। राहुल गांधी ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर वोटरों को लुभाने की कोशिश भी की थी, लेकिन नतीजों ने कांग्रेस को बहुत आश्चर्य की स्थिति में डाल दिया।

Read More

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश हुई खारिज

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की शानदार जीत और कांग्रेस की करारी हार हुई जिसके बाद कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई। सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली मीटिंग में राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश भी की, लेकिन मौजूद नेताओं ने इसे खारिज कर दिया। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी मीटिंग में मौजूद थीं, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया था। इस मीटिंग में सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, महासचिव गुलाम नबी आजाद, एम सिद्धारमैया,…

Read More