आजादी की लड़ाई में आरएसएस चमचागिरी में व्यस्त: प्रियंका गांधी

RSS is busy in capturing freedom in the fight of freedom: Priyanka

News Agency : पंजाब के बठिंडा में प्रियंका गांधी ने आरएसएस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पूरा पंजाब देश की आजादी के लिए लड़ रहा था तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों की चमचागिरी में लगे थे। उन्होंने कभी भी स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष नहीं किया। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार पंजाब में चुनावी जनसभा करने पहुंचीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि देश व लोकतंत्र को तबाह करने वाले नेताओं को इस चुनाव में लोग सबक सिखाएंगे। पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के समय हुई धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि बेअदबी करवाने वालों ने पंजाब की आत्मा माने जाने वाले धार्मिक ग्रंथों को अलग करने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा व सहयोगी अकाली दल की सरकारों के समय में ही सूबे में चिट्टे ने युवा पीढ़ी को बर्बाद किया। गांधी ने कहा कि बीते कल प्रधानमंत्री मोदी इसी स्थान पर रैली में बड़े-बड़े झूठ बोलकर गए हैं लेकिन कांग्रेस कभी भी झूठ की राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली पहुंचे पर प्रधानमंत्री मोदी किसानों की बात पूछने तक नहीं पहुंचे और विदेश घूमते रहे। देश का पेट भरने वाला किसान धरने पर बैठा रहा। नोटबंदी और जीएसटी से केंद्र की भाजपा सरकार ने देशवासियों का बुरा हाल कर दिया था।

प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों के लिए बड़े-बड़े दावे करने वाले नेताओं ने किसानों के लिए बनाई फसल बीमा योजना के नाम पर धोखा करते हुए घोटाला किया और फसल बीमा की रकम से बड़े कारोबारियों का दस हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। इसके अलावा मोदी अपने सांसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसानों का हाल जानने तक नहीं पहुंचे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही जीएसटी को आसान किया जाएगा और किसानों के लिए अलग बजट बनाया जाएगा। इसके अलावा संसद में thirty five फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण रखा जाएगा और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार किया जाएगा। देश में शिक्षा स्तर को सरकारी स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए बारहवीं कक्षा तक शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। गांधी ने दावा किया कि सरकार बनने के एक साल के अंदर देश में खाली पड़े twenty four लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। दस लाख ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार हेतु नई-नई योजनाए लाई जाएंगी। देश के हर जिले में फूड पार्क लगाए जाएंगे ।

Related posts

Leave a Comment