News Agency : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी आज सोमवार को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। वे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी और इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी दोपहर twelve.45 से 1.15 बजे तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर दोपहर दो बजे से तीन बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूद रहेंगी। जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर से रतलाम से इंदौर पहुंचेंगी और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में शाम चार बजे से छह बजे के बीच रोड शो करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज मध्य प्रदेश के रतलाम संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की मालवा अंचल में यह लगातार दूसरे दिन सभा है। मालवा अंचल में रतलाम सहित आठ सीटों पर nineteen मई को मतदान होने वाला है। राज्य की twenty nine सीटों में से twenty one सीटों पर बीते तीन चरणों में मतदान हो चुका है।
Related posts
-
शहर के इंस्पायर क्लासेस में ”विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकें” विषयक पर आयोजन किया गया सेमिनार
मधुपुर संवादाता- मो० अमजद हुसैन मधुपुर 28 फरवरी:राष्ट्रीय_विज्ञान_दिवस के अवसर पर इंस्पायर क्लासेस के तत्वावधान में... -
पिंटू के काले कारनामों से हेमंत सोरेन जेल गए
विशेष प्रतिनिधि द्वारारांची : पिछले वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस की... -
दहेज कांड में गला दबाकर विवाहिता की हत्या
*बांका/कटोरिया से संवाददाता श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट* बांका: बौसी क्षेत्र के बंधुवा कुरावा थाना अन्तर्गत पालर...