पीएम मोदी और राहुल गांधी की आज हिमाचल प्रदेश में चुनावी जनसभा

PM Modi and Rahul Gandhi's election rally in Himachal Pradesh today

News Agency : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में आज आमने-सामने होंगे। दोनों ही नेता हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं राहुल गांधी भी हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के उना में और चंडीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा के रोहतक और पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा के हिसार, चरखी और दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, भदोही में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के कुल सात चरण में से पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि छठे चरण का मतदान twelve मई को होगा। सातवे और आखिरी चरण का मतदान nineteen मई को संपन्न होगा। चुनाव के नतीजे twenty three मई को घोषित किए जाएंगे। छठे चरण में सात राज्यों की fifty nine सीटों पर मतदान होगा। बिहार की eight सीट, हरियाणा की ten सीटों पर, झारखंड की four सीटों पर, मध्य प्रदेश की eight सीटों पर, उत्तर प्रदेश की fourteen सीटों पर और पश्चिम बंगाल की eight सीटों पर मतदान कराया जाएगा। छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान कराया जाएगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार भाजपा को आप और कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रहे हैं। दिल्ली में आप और भाजपा के बीच नोंकझोंक लगातार बढ़ती ही जा रही है। पार्टी की नेता आतिशी मारलीना ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली में उनके खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बंटवाएं, जिसके बाद वह प्रेस कांन्फ्रेंस में रोने लगी। हालांकि गौतम गंभीर ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर आरोप साबित हो जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने आतिशी मारलीना, अऱविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को मानहानि का नोटिस भी भेज दिया है।

Related posts

Leave a Comment