ओडिशा में फोनी से भारी तबाही, तीन लोगों की मौत

ओडिशा में फोनी से भारी तबाही

News Agency : ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने काफी तबाही मचाई है। पुरी में पुरानी इमारतों, कच्चे घरों, अस्थायी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली और टेलिकॉम सेवा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। वहीं भुवनेश्वर में एयरपोर्ट तथा एम्स में काफी नुकसान हुआ है। तूफान के कारण एम्स भुवनेश्वर में एक इमारत की छत का एक हिस्सा टूट गया, लेकिन सभी छात्र, स्टॉफ और मरीज सुरक्षित बताए गए हैं। ‘फोनी’ के कारण भुवनेश्वर में एम्स पीजी 2019 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा five मई रविवार को होनी थी।

एनडीआरएफ और प्रदेश का सुरक्षाबल आपदा राहत और सड़कों को साफ करने के काम में लगा हुआ है। वहीं बीजू पटनायक इंटरनैशनल एयरपोर्ट को भी तूफान की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार की सुबह भारी बारिश और करीब 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ ओडिशा तट पर दस्तक दी। भयंकर तूफान के कारण इसके प्रभाव वाले इलाकों में कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, झोपड़ियां तबाह हो गई हैं और पुरी के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। इसके साथ ही तकरीबन twelve लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नुकसान का सही आकलन अब तक नहीं हो पाया है।

हालांकि, अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फोनी आज सुबह करीब आठ बजे पुरी पहुंचा। इसकी शुरुआत a hundred seventy five किमी प्रतिघंटे की हवाओं से हुई। हवा की रफ्तार 245 किमी प्रतिघंटे तक पहुंची। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। संवेदनशील इलाकों से करीब twelve लाख लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं, eleven लाख लोगों को गुरुवार को ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। करीब ten,000 गांवों और fifty two शहरी इलाकों से हटाए गए। eleven लाख लोग four,000 शिविरों में ठहरे हुए हैं जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं।

ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बिष्णुपाद सेठी ने बताया कि विमान से गिराने के लिए एक लाख से अधिक भोजन के पैकेट तैयार किए गए हैं। इसके लिए दो हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर में भी करीब one hundred forty किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चली। भुवनेश्वर में कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ टूटने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय पुलिस पेड़ हटाकर सड़कों को साफ करने की कोशिश कर रही है। ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बिष्णुपाद सेठी ने कहा कि वह दो मौतों की पुष्टि कर सकते हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत शेल्टर में दिल के दौरे से हुई। जबकि एक अन्य व्यक्ति तूफान के दौरान अपने घर से बाहर निकला और उसके सिर पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। अब तक कुल तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है।

भारतीय नेवी के P-8I और डॉर्नियर को दोपहर में फोनी के असर और उसके कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए लॉन्च किया जाएगा। कोस्ट गार्ड इंस्पेक्टर जनरल केआर सुरेश का कहना है कि तूफान की वजह से समुद्र में किसी की मौत होने की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। देश के सबसे बड़े फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (IOC) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और विमानों के ईंधन की अबाध सप्लाइ जारी रखने के लिए विशेष बंदोवस्त का ऐलान किया। जहां एक तरफ ओडिशा में फोनी का असर कम हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में इसका असर बढ़ रहा है।

पश्चिम बंगाल के दीघा और आसपास के इलाकों में one hundred twenty five किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। कोलकाता एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स आज दोपहर three बजे से लेकर शनिवार सुबह eight बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। फोनी का असर राजनीतिक पार्टियों पर भी पड़ रहा है। जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैलियां रद्द कर तटीय इलाकों के पास डेरा जमा लिया है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी झारखंड में होने वाली तीन रैलियां रद्द करनी पड़ी।

पीएम मोदी ने राजस्थान में रैली के दौरान कहा कि कल ही हम इस चक्रवात से जूझ रहे राज्यों के लिए a thousand करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी कर चुके हैं। NDRF, कोस्टगार्ड, भारतीय नौसेना और थल सेना पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटी हुई हैं। चुनाव आयोग ने बचाव और राहत कार्यों की सुविधा के लिए eleven जिलों से आदर्श आचार संहिता हटा ली है। इसके अलावा आयोग ने गजपति और जगतसिंहपुर जिलों के चार विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने को भी मंजूरी दे दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले three घंटे में फोनी कमजोर पड़ने वाला है और इसकी गति 150-160 किमी रह जाएगी। इसके बाद यह उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और शाम को तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप में यह उत्तर ओडिशा के ऊपर पहुंचेगा। फोनी आंध्र प्रदेश से दूर चला गया है, इसलिए डी-वॉर्निंग जारी की गई है। राज्य के तीन जिले भारी बारिश से प्रभावित थे।

Related posts

Leave a Comment