एग्जिट पोल एक धोखा: सुबोधकांत

Exit Poll is a Cheat: Subodhkant Sahay

News Agency : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद टीवी चैनलों पर आये एग्जिट पोल पर रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस भवन, रांची में संवाददाताओं से कहा कि सभी चैनलों में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते बताया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जो पैसा चुनाव में भाजपा की ओर से लगाया गया था अगले दो दिन में शेयर बाजार के माध्यम से वसूला जा सके।

संवाददाताओं से श्री सहाय ने कहा कि एग्जिट पोल में कहीं भी सत्यता नहीं है अगर हम झारखंड की चर्चा करें तो महागठबंधन को किसी चैनल ने दो सीट, किसी ने चार, किसी ने छह, किसी ने आठ सीट जीतते हुए बताया है। हम किसे सच माने? उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन दो सीटों पर कड़े मुकाबले में है जबकि twelve सीट हम जीतने जा रहे हैं।

श्री सहाय ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में महागठबंधन में जो भी कमी रही है उसे आने वाले विधानसभा चुनाव में दूर किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि संयुक्त रूप से कैंपेन में देर हुई। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मेरा यह मानना था कि चुनाव के दो माह पूर्व महागठबंधन के दल संयुक्त रूप से कैंपेन करें। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विधानसभा के चुनाव में जो भी कमी रही है उसे दूर किया जाएगा।

श्री सहाय ने कहा कि हम सभी को twenty three मई का इंतजार है जब झूठ का पर्दाफाश होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद नरेन्द्र मोदी तो गुजरात चले जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास कहां जाएंगे वहां तो कांग्रेस की सरकार है।

वहीं दूसरी ओर, झारखण्ड प्रदेष कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, राॅंची में पूर्वाहन् eleven.30 बजे मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे। कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment