तीन बच्चो के साथ माँ ने चलती ट्रेन के सामने आ कर ली आत्महत्या

पलामू/मेदिनीनगरमेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के बिसफुटा पुल के पास एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। महिला और बच्चों के शव ट्रैक पर पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। सभी बच्चों की उम्र 3 वर्ष से 7 वर्ष के बीच हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। महिला पलामू जिले के हरिहरगंज के खड़कपुर गांव की रहने वाली हैं।महिला का मायके सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में हैं। महिला…

Read More

नावा बाजार : पिकअप के धक्के से ठेला पर चना बेचने वाली किशोरी और उसके पिता की मौत

नावा बाजार : पिकअप के धक्के से ठेला पर चना बेचने वाली किशोरी और उसके पिता की मौतनावा बाजार (पलामू) । एनएच 98 पर नावा बाजार तथा छतरपुर थाना क्षेत्र के सिवाना पर आज सुबह 5:30 बजे पिकअप वाहन के धक्के से नावा बाजार निवासी फिरोज खान की 15 वर्षीय पुत्री शम्मा परवीन की घटनास्थल पर मौत हो गयी और उनके पिता फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल फिरोज खान को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत…

Read More

*दो बाइक में भीष्म टक्कर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत तीन व्यक्ति गंभीर घायल।*

नौडीहा बाजार//पप्पू यादव पलामू :जिले के नौडीहा प्रखंड से मैट्रिक के परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों बाईक.. JH03AC,9350,JH030,0114 दो बाइकों के बीच स्थान तुर्काडीह मोड़, पेट्रोल पंप के पास भीष्मा टक्कर से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत.. खून से लथपथआता सड़क ,लगा अंबार जिसकी पहचान पंचायत खैरादोहर ग्राम शिल्दा खुर्द के 15 वर्षीया बदल कुमार पिता दिलीप राम कि पुत्र के घटनास्थल पर मौत तीन व्यक्ति गंभीर घायल व्यक्ति की पहचान पंचायत खैरादोहर के 14 वर्षीय प्रवेश कुमार पिता पोदीना राम, वही हरिहरगंज प्रखंड के पचमो के अभिनंदन कुमार…

Read More

*भाकपा माओवादी के लेवी वसूली करने वाले बैजनाथ यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल..

* नौडीहा बाजार//पप्पू यादव छतरपुर थाना कांड सं0-218/ 22 दिनांक 22.10.22 धारा 384/385/386/387/34 भा0द0वि0 एवं 17 CLA एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त बैजनाथ यादव पिता स्व0 मराछू यादव सा0 कुलहईया थाना हरिहरगंज जिला पलामू जो भाकपा माओवादी के लिए लेवी का पैसा उठाने एवं पुलिस की गतिविधि का जानकारी माओवादी तक पहुंचाने का कार्य करते थे। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही छतरपुर थाना कांड सं0-18/23 दिनांक 25.01.23 धारा 306 भा0द0वि0 के प्राथमिकी अभियुक्त नगीना सिंह पिता स्वर्गीय महेश्वर सिंह ग्राम पिपराही थाना छतरपुर जिला पलामू…

Read More

महिला प्रोफेसर परीक्षा कॉपी जांच के बहाने करा रही थी नकल, कई छात्र के पास मोबाइल बरामद,

*पलामू : जब शिक्षक ही परीक्षा में नकल करने की सलाह दे और उसे नकल करवाएं तो शिक्षा का स्तर किस स्तर तक गिर चुका है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं। ऐसा ही एक मामला पलामू जिले का है जहां प्रोफेसर जांच तो कर रही थी परीक्षा कॉपी का परंतु इस बहाने वो नकल करवाने लगी। नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को जीएलए कॉलेज में ली गई सबसे गोपनीय एवं हाई लेबल पीएचडी की एंट्रेंस परीक्षा में जमकर हंगामा हुआ। वहीं हल्ला हंगामा को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस…

Read More

*1 एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने कराया नष्ट*

चैनपुर (गुमला) से संवाददाता राहुल कुमारचैनपुर-: अफीम की खेती और नशा के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद भी लोग अफीम की खेती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चैनपुर प्रखंड के तिगावल दतरा ढोडा के पास कुछ लोगों ने 1 एकड़ भूमि में अवैध अफीम की खेती की थी। जिसकी गुप्त सूचना एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनील कुमार खाखा को मिली थी। सोमवार सुबह 10:00 बजे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनील कुमार खाखा के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उरांव व चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह…

Read More

सर्किट हाउस में हादसे से बाल-बाल बचे लालू यादव

राजनीतिक संवाददाता द्वारा रांची: झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सर्किट हाउस में लालू प्रसाद यादव के कमरे में मंगलवार सुबह अचानक आग लग जाने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन वॉल फैन में लगी आग पर कुछ ही मिनटों में काफी पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान नहीं की खबर नहीं है। राजद सुप्रीमो की मौजूदगी में सोमवार को सर्किट हाउस में तब अचानक अफरा तफरी का माहौल हो गया जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू यादव के कमरे में आग…

Read More

झारखंड से अच्छा बिहार था :रामेश्वर उरांव

राजनीतिक संवाददाता द्वारा पलामूः झारखंड के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव दो दिवसीय पलामू दौरे पर हैं. इसको लेकर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की तरफ से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस जनसंवाद में मंत्री रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान पलामू जिले के युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह ने नियोजन नीति, भाषा और खतिखान का मामला उठाया. मणिकांत सिंह के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री रामेश्वर राव ने कहा कि झारखंड शुरू से विवादों में रहा है.…

Read More

पलामू  में दो नाबालिग लड़कियों ने की आत्महत्या

संवाददाता मेदिनीनगर:पलामू जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान दो किशोरियों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। पहली घटना बुधवार की रात छतरपुर में हुई। जहां 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है।दूसरी घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में हुई। यहां भी 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। किशोरी की मौत नवजीवन अस्पताल में इलाज के दौरान गुरूवार को गयी।जिले के छतरपुर…

Read More

वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने में शिक्षकों का सहयोग अपेक्षितः सिविल सर्जन

संवाददाता मेदिनीनगर:मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी बुखार इत्यादि के फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात शिक्षकों को जानना जरूरी है, ताकि वह बच्चों को बताएं और वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने में सहायक हो। यह बातें सिविल सर्जन डॉ. अनिल सिंह ने कही। वे आज वेक्टर जनित रोगों से बचने के लिए राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। शिक्षक पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से थे, जहां ट्राइबल बच्चों की संख्या ज्यादा है। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय…

Read More