इन बीमारियों को पलों में दूर करता है जौ का पानी

इन बीमारियों को पलों में दूर करता है जौ का पानी

News Agency : जौ का पानी सेहत से भरपूर पेय पदार्थ माना जाता है इसमें कैल्सियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कॉपर, प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है| यह हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में बहुत मददगार होता है।

कोलेस्ट्रॉल: कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में जौ का पानी बेहद लाभदायक है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। साथ ही ये दिल को स्वस्थ रखने में भी हमारी मदद करता है।

मोटापा: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते है तो रोज़ाना जौ का पानी पीएं। यह न केवल आपका मोटापा कम करेगा बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूती प्रदान करेगा।

जोड़ो के दर्द: आज अधिकांश व्यक्ति गठिया व जोड़ो के दर्द से जूझ रहे है। एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व से भरपूर जौ गठिया व जोड़ो के दर्द के लिए बहुत मददगार माना जाता है।

पथरी की समस्या: आज की बदलती जीवन शैली व खान-पान की वजह से अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से ग्रसित रहते है| जौ का पानी किडनी की पथरी के लिए राम बाण औषधि माना जाता है| रोज़ाना एक गिलास जौ के पानी के सेवन से आप किडनी की पथरी की समस्या से छुटकारा पा सकते है|

Related posts

Leave a Comment