पायल रोहतगी ने महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को अंग्रेजों का चमचा बताया

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने हालिया ट्वीट में महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को अंग्रेजों का चमचा बताया है। उन्होंने एक ट्वीट को शेयर किया जिसमें लिखा था कि राजा राममोहन राय एक समाज सुधारक थे और उन्होंने ब्रह्मसमाज मूवमेंट की स्थापना की थी। उन्होंने देश से सती प्रथा और बाल विवाह को खत्म करने के लिए आंदोलन भी चलाया था। कई इतिहासकार उन्हें भारत में नवयुग का जनक भी कहते रहे हैं।

इस ट्वीट को शेयर करते हुए पायल ने लिखा कि वे अंग्रेज़ों के चमचे थे। अंग्रेजों ने राजाराममोहन राय का इस्तेमाल सती प्रथा को बदनाम करने के लिए किया। सती परंपरा देश में अनिवार्य नहीं थी बल्कि मुगल शासकों द्वारा हिंदू महिलाओं को वेश्यावृति से बचाने के लिए इस प्रथा को लाया गया था। सती प्रथा महिलाओं की मर्जी से होता था। सती किसी भी मामले में अनाधुनिकीकृत प्रथा नहीं थी।

Related posts

Leave a Comment